मोदीनगर। नगर के गांव बेगमाबाद में रजिंश के कारण युवकों ने घर में घुसकर अनुभव कुमार पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। गांव बेगमाबाद निवासी अनुभव कुमार ने बताया कि कुछ दबंग किसी बात लेकर उनसे रंजिश रखते है। बृहस्पतिवार शाम वह घर के आंगन में बैठे थे। आरोप है कि तभी दबंग जबरन उनके घर में घुस गए और गाली गलौज करते हुए उनकी पिटाई करने लगे। गुस्साए आरोपियों ने धारदार हथियार से वार कर अनुभव का जबड़ा तोड़ दिया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार चिकारा और धर्मवीर का बेटा निवासी धर्मपुरी कॉलोनी व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।