फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन में छिपाया सोना भी ले गए चोर

Sat, 21 May 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी के घर हुई चोरी के मामले में जानकारों पर शक है। दरअसल, कारोबारी ने मां के पुराने जेवर जमीन में तिजोरी बनवाकर छिपा रखे थे। चोर फर्श उखाड़कर तिजोरी से उनको भी ले गए। इससे अंदेशा है कि चोर जानकार हो सकते हैं, जिन्हें जेवरों के बारे में पूरी जानकारी थी।
विज्ञापन


कारोबारी अरुण गोयल ने रविवार को बीमार बेटे के स्वास्थ्य के लिए घर में हवन कराया था। कविनगर पुलिस हवन करने वालों से भी पूछताछ कर रही है, वह शक के घेरे में हैं। घर में काम करने वाली नौकरानी से भी पूछताछ की गई है।

जांच अधिकारी कविनगर चौकी इंचार्ज विनोद त्यागी ने बताया कि घर मेें अरुण गोयल ने जमीन के अंदर एक तिजोरी बनवाई थी, जिसमें मां शारदा गोयल के जेवर रखे थे। इस बारे में परिवार के खास लोगों को ही जानकारी रहती थी। दूसरी तरफ, सर्विस लेन के पास सीसीटीवी कैमरा लगा है, लेकिन उसमें चोर नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन


कालोनी में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बता दें कि कविनगर एच ब्लॉक में अरुण गोयल के घर से बदमाश 30 लाख के जेवर चोरी कर ले गए थे। वारदात बृहस्पतिवार को हुई थी, जब कारोबारी बीमार बेटे से मिलने अस्पताल गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें