फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवकों ने पुलिसकर्मियों को पीटा

Sat, 21 May 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
मार पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्याम पार्क एक्सटेंशन में जिंदल मार्केट के पास बृहस्पतिवार रात चेकिंग के लिए कार सवार युवकों को रोकना पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ा। पुलिस चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर कार में सवार दो युवक उतरे और लैपर्ड सवार दो पुलिसकर्मियों को पीटकर भाग गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब सवा 12 बजे लैपर्ड पर तैनात सिपाही धीरज और इशम सिंह श्याम पार्क पुलिस चौकी के पास चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने तेज रफ्तार कार को रुकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुकी तो सिपाहियों ने लैपर्ड से पीछा किया। पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर की दूरी पर उन्होंने कार को रोक लिया।

अचानक दो युवक बाहर निकले और पुलिसवालों को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद वे जीटी रोड की ओर भाग गए। पुलिस कर्मियों की सूचना पर करीब दस मिनट में पीसीआर मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले गई।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच : एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जिस रास्ते से बदमाश भागे हैं। वहां एक कालेज और एक रेस्टोरेंट के बाहर सीसीटीवी लगे हैं। फुटेज देखी जा रही है, जिससे युवकों का पता चला सके।

पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला है कि कार सवार युवक नशे की हालत में थे। साथ ही लैपर्ड पर तैनात पुलिसकर्मियों का ड्यूटी रिकार्ड भी देखा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें