फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में आग लगने के मामले में जांच को बनाई टेक्निकल टीम

Sun, 07 May 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
विज्ञापन
बस में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजनगर फ्लाईओवर के पास रोडवेज बस में आग लगने के कारणों को जानने के लिए अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। इसके लिए एक टेक्निकल टीम का गठन किया गया है। इसमें दस लोग शामिल हैं। यह टीम आग लगने के कारणों का पता लगाकर इसकी रिपोर्ट आरएम को सौंपेगी।       
विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो शुरुआती जांच में सेल्फ स्टार्ट की वायर में शॉर्ट सर्किट होने से बस में आग लगने का कारण सामने आ रहा है। सेल्फ स्टार्ट सर्किट में शॉर्ट सर्किट कैसे हुआ इसे जानने के लिए टीम सोमवार को एक बार फिर जली बस का जायजा लेगी और घटना स्थल पर जाकर इस डेमो करेगी।

अफसरों के मुताबिक जांच रिपोर्ट बुधवार को परिवहन विभाग को सौंप दी जाएगी। आरएम पीके बोस ने बताया कि शनिवार को बस नंबर यूपी 21एएन-3476 में लगी आग का मामला गंभीर है। गर्मियों में बसों में आग के मामले बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में इन मामलों से कैसे निपटा जाए, इसके लिए रोडवेज के सभी आला अधिकारियों के साथ मिलकर रणनीति बनाई जा रही है। उधर, बस में लगी आग से यात्रियों का सामान भी जल गया था। रविवार को करीब 21 यात्री अपने सामान का क्लेम करने कौशांबी बस अड्डा स्थित रोडवेज के कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


हालांकि छुट्टी होने के कारण उन्हें कोई भी अधिकारी नहीं मिला। इस कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें