फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओएस एप पर पुलिस का रिस्पांस टाइम 9 मिनट

Mon, 12 Sep 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पीसीआर-25 मौके पर पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन माह पहले शुरू किए गए शक्ति-100 एप (एसओएस) पर पुलिस का रिस्पांस टाइम 8-9 मिनट आ रहा है। रविवार को अमर उजाला टीम ने एसओएस एप पर पुलिस का रिस्पांस चेक किया। शाम 3:53 मिनट पर एसओएस एप का रेड बटन दबाया तो उसका मैसेज पुलिस कंट्रोल रूम और उस मोबाइल नंबर पर गया, जो अतिरिक्त नंबर उसमें एड किया गया था।
विज्ञापन


3:55 पर मैसेज आया कि आपकी लोकेशन ट्रेस कर ली गई है, जो कविनगर सेक्टर-18 महाराणा प्रताप मार्ग बी-ब्लाक आ रही है। 4:01 मिनट पर पीसी-25 से पुलिसकर्मी की कॉल आई कि हम रास्ते में हैं, पहुंच रहे हैं। 4:02 मिनट पर पीसी-25 पर तैनात दोनों पुलिसकर्मी कांस्टेबल सुधीर कुमार और कांस्टेबल शाहिद मौके पर थे।

जब उन्हें पता चला कि यह रिस्पांस चेक करने के लिए कॉल गई थी तो उन्होंने राहत की सांस ली। इसके बाद दो मिनट बाद 4:04 पर पीसी-24 पर तैनात पुलिसकर्मी का भी फोन आया कि वह मौके पर पहुंच रहे हैं। बता दें कि 10 जून को शक्ति-100 एप लांच किया गया था।
विज्ञापन


इस एप के तहत बटन दबाते ही सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में पहुंच जाती है और 8-10 मिनट में पुलिस पीड़ित के पास होती है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से अब तक एक हजार लोग डाउनलोड कर चुके हैं।

646 लोगों ने एप का बटन दबाकर पुलिस का रिस्पांस भी जाना है, जो ठीक ठाक (8-10 मिनट) ही रहा है। लेकिन हकीकत में इस एप केजरिए किसी ने भी अभी तक पुलिस से मदद नहीं मांगी है।

पुलिस कंट्रोल रूम के एसपी अनिल पांडे ने बताया कि एसओएस एप पर पुलिस का रिस्पांस टाइम और कम (5-6 मिनट) किए जाने की कवायद चल रही है। उम्मीद है, इसमें सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें