निवाड़ी के भनेड़ा गांव में छह साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव गांव के पास एक अहाते में मिला। कातिलों ने लाश छिपाने के मकसद से शव पर मिट्टी डाल रखी थी। ग्रामीण रेप के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं।
एसओ निवाड़ी आरती सोनी ने बताया कि बच्ची लोनी की थी। वह मामा के यहां शादी समारोह में आई थी। शुक्रवार शाम वह गायब हो गई। रातभर ढूंढा, नहीं मिली तो शनिवार सुबह गुमशुदगी दर्ज कराई।
पुलिस बच्ची को तलाश रही थी। शाम करीब छह बजे पुलिस को बच्ची की लाश गांव के पास एक अहाते में मिली। इस दौरान भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि अर्धनग्न शव पर काफी मिट्टी डाली हुई थी।
पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग हंगामा करने लगे। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और डेढ़ घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सीओ राजेश सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई है। रेप की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो सकेगी। हालांकि रेप की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
वारदात-दर-वारदात
- नंदग्राम में रेप की बाद बच्ची की हत्या
- विजयनगर में बच्ची से रेप, हत्या की कोशिश
- मसूरी में बच्ची को खेत में ले जाकर रेप
- कविनगर में बच्ची से रेप, मारपीट