फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रईसजादों ने सुरक्षाकर्मियों को पीटा, दो गिरफ्तार

Mon, 02 Jan 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
सिक्योरिटी गार्ड - फोटो : demo pics
विज्ञापन
क्रासिंग्स रिपब्लिक की महागुन सोसायटी में नशे में धुत रईसजादों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ जमकर मारपीट की। इससे तीन सुरक्षाकर्मियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी दो रईसजादों को शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


विजयनगर थाना क्षेत्र निवासी धर्मवीर सिंह कॉसिंग्स रिपब्लिक की महागुन सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों का सुपरवाइजर है। धर्मवीर ने बताया कि रविवार रात सोसायटी में एक व्यक्ति के यहां बर्थडे पार्टी थी। इस पार्टी में शामिल होने के लिए दिल्ली निवासी अभिषेक और दिग्विजय भी शामिल होने आए थे।

गेट नंबर तीन पर बैठे एक गार्ड से उन्होंने कहा कि वह उन्हें पार्टी तक छोड़कर आए। इस पर गार्ड ने गेट पर ड्यूटी का हवाला देते हुए इंकार कर दिया। इसी बात पर दोनों रईसजादों ने गार्ड के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। गार्ड ने शोर मचाया तो उसके साथी सुरक्षाकर्मी धर्मवीर समेत चार लोग और वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


शराब के नशे में धुत दोनों युवकों ने सोसायटी में चल रही पार्टी में फोन कर करीब 10 लोगों को और बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर पांचों सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की। धर्मवीर ने बताया कि उसने ही 100 नंबर पर पुलिस को झगडे़ की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिषेक और दिग्विजय को गिरफ्तार कर थाने भेज दिया। एसएचओ नीरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभिषेक और दिग्िविजय को सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें