फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 मीटर दूर खड़ी थी पीसीआर, बाइकर्स ने टीचर से लूटा बैग

Thu, 26 Jan 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
गोविंदपुरम में बुधवार को दिनदहाड़े बाइकर्स ने शिक्षिका शिल्पा से बैग लूट लिया। बैग में डेढ़ सौ रुपये, मोबाइल, डेबिट कार्ड और घर की चाभियां थीं। वारदात के दौरान पीसीआर घटनास्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर खड़ी थी।
विज्ञापन


शिल्पा गौर होम्स गोविंदपुरम में परिवार के साथ रहती हैं। वह घर के नजदीक ही एक निजी स्कूल में टीचर हैं। इनके पति मनीष एचआरडीसी कमला नेहरूनगर में सरकारी लैब में कार्यरत हैं। दोपहर करीब एक बजे शिल्पा स्कूल से पैदल घर जा रही थीं।

गोविंदपुरम में ईजी डे के नजदीक पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उनका बैग लूट लिया। एक बदमाश हेलमेट पहने था, जबकि दूसरे ने रुमाल से चेहरा ढका था। उन्होंने शोर मचाया और दौड़ते हुए पीसीआर तक पहुंचीं।
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिसकर्मी पीछा करने में जल्दी करने के बजाय आराम से डिटेल पूछते रहे, तब तक बाइकर्स रफूचक्कर हो चुके थे। हालांकि बाद में पुलिसकर्मी उनका पीछा करने गए, लेकिन कोई नहीं मिला। इस संबंध में कविनगर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों को तलाश करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें