फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईंपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

Thu, 26 Jan 2017 12:33 AM IST
बाईंपुर में युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
थाना सिकंदरा के गांव बाईंपुर में बुधवार को संदीप (35) पुत्र सुरेंद्र सिंह की उसके घर के सामने ही खेत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह सिकंदरा स्थित एक ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में मैकेनिक था। 
विज्ञापन

घरवालों ने बताया कि दोपहर तकरीबन 12 बजे फैक्ट्री से हाफ डे लेकर घर आ गया। नहाने के बाद भोजन किया। दो बजे के करीब घर के सामने ही 300 मीटर की दूरी पर स्थित खेत की तरफ चला गया। दोपहर तकरीबन 3:30 बजे गिल्ली डंडा खेल रहे बच्चों ने पेड़ों के नीचे संदीप को खून से लथपथ देखा। तब लोगों की भीड़ लग गई। उसे दायीं तरफ सीने में गोली लगी थी। जानकारी पर उसका भाई रंजीत पहुंच गया। परिवारीजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा ने बताया कि घरवालों ने लिखकर दिया है कि संदीप खेत में पड़ा मिला। उन्होंने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटनास्थल से कोई असलहा भी नहीं मिला है। जांच की जा रही है। 

पत्नी का हालबेहाल
सुरेंद्र सिंह के चार बेटे हैं। इनमें बड़ा प्रवीन परचूनी की दुकान तो उससे छोटा प्रदीप शिक्षक है। संदीप मैकेनिक था।  सबसे छोटा रंजीत खेती करता है। संदीप की मौत की जानकारी परिवारीजनों ने उसकी पत्नी भावना को नहीं दी। उसे बताया कि पति अस्पताल में भर्ती है। वह पति से मिलने के लिए बार-बार कहती रही। संदीप की दो बेटी और एक बेटा है। 
विज्ञापन


गांव में चल रहा विवाद
परिवारीजनों ने बताया कि सुरेंद्र सिंह का खेत को लेकर परिवार के लोगों से विवाद चल रहा है। कोर्ट में मामला है। कई बार मारपीट भी हो चुकी है। हालांकि इस विवाद में हत्या से इनकार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें