फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतू के बयान से हो सकते हैं और खुलासे

Mon, 26 Sep 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
zimmerman gun - फोटो : reuters
विज्ञापन
फैक्ट्री मालिक सुधीर यादव की मौत मामले में उनकी पत्नी नीतू के बयान से कई और खुलासे हो सकते हैं। गोली लगने से घायल नीतू का नोएडा के जेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूसरी तरफ, रविवार देर शाम तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी, जिस कारण कविनगर पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी किराएदार को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन



कार्यवाहक एसपी सिटी राजेश सिंह ने बताया कि नीतू के बयान इस मामले में सबसे अहम होंगे। उनकी तबीयत में सुधार होने पर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। बच्चों ने सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग पहचानी है, जो सुधीर यादव की है। लेकिन अलग-अलग तरीके से सुसाइड करने से कई बातें अनसुलझी लग रही हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है।

दूसरी तरफ, विवेकानंद नगर में रविवार को भी तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। वहीं, सुधीर-नीतू के बच्चे अलीगढ़ चले गए हैं, घर पर ताला लगा है।बता दें कि शुक्रवार रात विवेकानंद नगर में प्रधान पति सुधीर यादव ने जहर खाकर जान दे दी थी, जबकि उनकी पत्नी नीतू ने लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्याकी कोशिश की थी।
विज्ञापन


दोनों के हस्ताक्षर किए हुए दो सुसाइड नोट पुलिस को मिले थे, जिनमें से एक में यह कदम उठाने की वजह किराएदार का परेशान करना लिखा हुआ है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने किराएदार को हिरासत में ले लिया था। सुधीर अलीगढ़ जिले के दादो क्षेत्र के मुजफ्फरा गांव के रहने वाले थे। वह पूर्व प्रधान थे, जबकि उनकी पत्नी नीतू वर्तमान में प्रधान हैं।
विज्ञापन


मैं नहीं कर रहा था परेशान: आरोपी
आरोपी किराएदार ने पुलिस को बताया है कि वह नीतू को परेशान नहीं कर रहा था। न ही उसने ऐसा कुछ किया है, जिससे सुधीर या नीतू इस तरह का कदम उठाते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें