फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के डांटने से खफा छात्रा ने खुद को आग लगाई, मौत

Mon, 26 Sep 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री के गांव में मां के डांटने से खफा होकर नवीं की छात्रा ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। हालांकि परिवार वालों का कहना है कि गैस लीक होने से छात्रा जल गई थी।  इलाज के दौरान छात्रा ने निजी अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर देर शाम पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। थाना फतेहगंज पश्चिमी के ट्यूलियां गांव की नाबालिग लड़की किला इलाके के स्कूल में नवीं की छात्रा है। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार की सुबह किसी बात को लेकर उसका मां से विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर उसे इतना गुस्सा आया कि खुद को आग से हवाले कर दिया। परिवार वालेे उसके कपड़ों की आग किसी तरह बुझाकर पहले उसे मिशन अस्पताल ले गए थे। वहां डॉक्टरों के हाथ खड़े कर देने के बाद छात्रा को विकास भवन के पास निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा पांच भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। ग्रामीणों के मुताबिक छात्रा व्यवहार कुशल और हंसमुख स्वभाव की थी। हादसे से मृतक  के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का कहना है कि छात्रा की खाना बनाते समय गैस लीक होने से आग लगी है। एसओ अशोक कुमार यादव ने बताया कि मामले की सूचना अभी तक उन्हें किसी ने नहीं दी है। सूचना आने पर मामले की छानबीन कराई जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें