फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Thu, 04 May 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजियाबाद
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Internet
विज्ञापन
वसुंधरा में मेवाड़ इंस्टीट्यूट के पास रोडरेज के दौरान फायरिंग में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के दूसरे आरोपी को इंदिरापुरम पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह वसुंधरा से धर दबोचा। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त उसकी लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


एसपी सिटी आकाश गौतम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वसुंधरा से एमिटी स्कूल के पास से रोडरेज में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने वाले दूसरे आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार किया गया है। प्रिंस साहिबाबाद गांव में रहता है और वसुंधरा में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है।

आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद की गई है। एसपी सिटी ने बताया कि 30 अप्रैल की रात राजेंद्र नगर निवासी संजीव कुमार अपने दोस्त प्रिंस निवासी साहिबाबाद गांव से मिलने वसुंधरा सेक्टर-4 स्थित उसके ऑफिस आए थे।
विज्ञापन


लौटते समय मेवाड़ इंस्टीट्यूट के सामने उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। आरोप है कि संजीव और प्रिंस ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। जिसमें अमनदीप निवासी कपूरथला (पंजाब) को गोली लगी और उसकी मौत हो गई।

इस मामले पुलिस ने मामले में संजीव को गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार सुबह दूसरे आरोपी प्रिंस को भी एमिटी स्कूल के पास से धर दबोचा गया। आरोपी का कहना है कि उसने गोली नहीं चलाई। बता दें कि अमनदीप पंजाब से मेरठ में अपने रिश्तेदार के यहां आया था।

लूट के मामले में पहले जेल जा चुका है आरोपी
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी प्रिंस नोएडा सेक्टर-18 में ज्वैलरी शॉप में लूट के मामले में जेल जा चुका है। यही कारण था कि उसने वसुंधरा के पते पर नहीं बल्कि बुलंदशहर स्थित गांव के पते पर अपना पिस्तौल का लाइसेंस बनवाया। उधर, गिरफ्तार संजीव का लाइसेंस उत्तराखंड का है। पुलिस दोनों के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें