फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड्डी मिल पर विधायक का छापा, हंगामा

Wed, 10 May 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
हड्डी मिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निठौरा रोड स्थित सील हड्डी मिल पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सोमवार देर रात समर्थकों के साथ छापा मारा। मिल के चालू हालत में मिलने पर विधायक समर्थकों ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान मिल में काम कर रहे मजदूर दीवार कूदकर भाग निकले।
विज्ञापन


विधायक ने हड्डी मिल संचालक के खिलाफ अवैध मिल संचालन पर राष्ट्रदोह का मुकदमा चलाने की मांग करते हुए कोतवाली में तहरीर दी। मंगलवार को तहसीलदार ने हड्डी मिल को दोबारा सील किया जबकि चौकी इंचार्ज ने संचालक के खिलाफ प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

नवरात्र के दौरान एसडीएम के आदेश पर निठौरा रोड स्थित हड्डी मिल को प्रशासन ने सील कर दिया था। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि कुछ समय से मिल में अवैध रूप से काम होने की सूचना आ रही थी।
विज्ञापन


सोमवार देर रात मिल से बदबू आने की शिकायत क्षेत्रीय लोगों ने उनसे की, जिसके बाद रात करीब 11 बजे पुलिस को साथ लेकर उन्होंने हड्डी मिल पर छापा मारा। आरोप है कि मिल के बाहर गाड़ियों की आवाज सुनकर वहां काम कर रहे मजदूर दीवार कूदकर भाग निकले। इस पर विधायक के समर्थकों ने हंगामा किया।

विधायक ने लोनी कोतवाली में तहरीर देकर मिल संचालक के खिलाफ राष्ट्रद्रोह के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि जांच मेें मिल के चलाए जाने के आरोप सही निकले। अशोक विहार चौकी इंचार्ज ने मिल संचालक अहसान कुरैशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मंगलवार शाम तहसीलदार ने हड्डी मिल को दोबारा सील कर दिया।


मिल संचालक ने लगाया विधायक पर चौकीदार से मारपीट का आरोप
 उधर, मिल संचालक और सपा नेता अहसान कुरैशी ने फैक्ट्री चलाए जाने के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि मिल बंद थी और देखरेख के लिए रखा गया चौकीदार वहां तैनात था। विधायक और उनके समर्थकों ने चौकीदार के साथ मारपीट की है, जिससे उसके चोट आईं हैं।
विज्ञापन


कोतवाली में उन्होंने तहरीर दी है। वह कोर्ट में भी अपील करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें