फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैडम! लूट की रिपोर्ट लिखाओगी तो थाने के चक्कर काटने पड़ेंगे’

Wed, 21 Dec 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
   
विज्ञापन

भोपुरा तिराहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने रिलायंस कंपनी की महिला स्टोर मैनेजर से पर्स लूट लिया। पर्स में नौ हजार रुपये, तीन एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। महिला रिपोर्ट दर्ज कराने चौकी तुलसी निकेतन पहुंचीं तो पुलिसकर्मियों ने एफआईआर करने के बजाय नसीहत दी

मैडम, रिपोर्ट दर्ज कराओगी तो हर दो-चार दिन में बदमाशों को पहचानने के लिए थाने-चौकी के चक्कर काटने पड़ेंगे। बाद में जबरन चोरी की तहरीर लिखवाई।भोपुरा पंचशील एंकलेव निवासी शोभना नेगी दिलशाद गार्डन स्थित रिलायंस स्टोर में मैनेजर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे वह स्कूटी पर स्टोर से घर लौट रही थीं। भोपुरा तिराहे के पास पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने चलती स्कूटी पर ही उनका पर्स लूट लिया। शोभना ने स्कूटी से बदमाशों का पीछा भी किया, मगर बदमाश मोहन नगर की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना शोभना ने 100 नंबर पर दी।

इसके बाद चौकी तुलसी निकेतन जाकर सूचना दी तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनसे जबरन चोरी की तहरीर ली और तहरीर पर मुहर लगाकर दे दी। साथ ही कहा कि अगर एफआईआर दर्ज करानी है तो थाने जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी उन्हें बदमाशों की शिनाख्त परेड के लिए थाना-चौकी के चक्कर लगाने होंगे, जिससे वह घबरा गईं। इस संबंध में एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत की जांच की जा रही है। मामले में चौकी इंचार्ज को तुरंत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें