बहादुरपुर गांव के बाहर स्थित कामधेनु डेयरी पर सोमवार रात हथियारों से लैस 20-25 बदमाशों ने डाका डाला। बदमाश डेयरी मालिक समेत सात मजदूरों को बंधक बनाकर 28 हजार की नकदी, चार मोबाइल और अन्य सामान ले गए। ग्रामीणों में जाग होने पर बदमाश पशु नहीं ले जा सके।
पीड़ित डेयरी संचालक की तहरीर पर पुलिस ने डकैती की वारदात को चोरी में दर्ज किया है।बहादुरपुर गांव के दिनेश त्यागी ने गांव के बाहर ही कामधेनू योजना के तहत डेयरी खोली है। डेयरी में करीब 90 पशु हैं। डेयरी पर रविंद्र, हरेंद्र, मानस, संजय, खिलाड़ी, बैजू और पंकज मजदूरी करते हैं।
सोमवार रात करीब एक बजे हथियारों से लैस 20-25 बदमाश दीवार फांदकर डेयरी में घुस आए। बदमाशों ने हथियारों के बल पर डेयरी मालिक दिनेश समेत मजदूरों के हाथ पैर बांधकर उन्हें बंधक बना लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने मजदूर संजय को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया।
इसके बाद बदमाश दिनेश त्यागी से 25 हजार की नकदी, मोबाइल, रविंद्र, हरेंद्र, संजय, खिलाड़ी, पंकज, बैजू से तीन मोबाइल, तीन हजार नकदी और उनके कपड़े तक लूट लिए। बदमाशों के डेयरी से निकलते ही दिनेश त्यागी किसी तरह बंधक मुक्त होकर दीवार फांदकर शोर मचाते हुए गांव में पहुंचे।
इस पर बहादरपुर और मथुरापुर गांव में जाग हो गई। ग्रामीण लाइसेंसी बंदूक और लाठी डंडे लेकर पाइप लाइन मार्ग पर आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश में काबिंग की। ग्रामीणों ने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग की।
ग्रामीणों से घिरा देख बदमाश पशु छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर लूटी गई नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गये। एसओ हरिदयाल यादव का कहना है कि डेयरी मालिक ने तहरीर पर चोरी की तहरीर दर्ज हुई। पुलिस जांच कर रही है।
जल्द बदमाशों को दबोचा जाएगा। की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश डेयरी के चप्पे चप्पे से वाकिफ थे। रस्सी लेकर आए बदमाशों ने पशुओं के मुंह बांध दिये थे। एक बजे से ढाई बजे तक बदमाश डेयरी में रहे।
डेयरी मालिक दिनेश त्यागी ने बताया कि डकैती की वारदात से करीब दस-पंद्रह मिनट पहले पुलिस गश्त करके गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश में काबिंग की।