फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से परेशान ग्राफिक्स डिजाइनर ने दी जान

Wed, 02 Nov 2016 12:29 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
cancer - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राजेंद्र नगर में नोएडा की निजी कंपनी में कार्यरत ग्राफिक्स डिजाइनर ने फ्लैट के बाथरूम में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। मौके से मिले सुसाइड नोट से पता चला है कि मृतक ने कैंसर से परेशान होकर यह कदम उठाया है।राजेंद्र नगर सेक्टर दो मकान संख्या 5/2 में सतेंद्र नाथ पुरी परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


उनका बेटा परिजात पुरी (42) नोएडा की कंपनी में ग्राफिक्स डिजाइनर था। मंगलवार सुबह बाथरूम से परिजात जब काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोगाें ने उसे आवाज दी। जवाब नहीं मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर परिजात का शव रस्सी से बंधा बाथरूम के दरवाजे के रोशनदान से लटका हुआ था।

परिजनों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस को कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें परिजात पुरी ने लिखा है कि ‘मैं कैंसर की बीमारी से परेशान होकर सुसाइड कर रहा हूं। मेरी मौत के लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है।’ हालांकि पिता सतेंद्र नाथ पुरी ने बताया कि उन्हें बेटे के कैंसर होने की जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन


अगर उन्हें पता होता तो उसका इलाज जरूर करवाते। बेटे की मौत के बाद से बुजुर्ग माता-पिता सदमे में हैं। एसओ साहिबाबाद सुरेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार दो साल पहले ही परिजात का पत्नी से तलाक हुआ था, जिसे लेकर भी वह परेशान रहता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें