फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के जीएम की कार पंक्चर कर उड़ाया बैग

Sat, 15 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजियाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन चौराहे के पास एक कंपनी के जीएम की कार पंक्चर कर शुक्रवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने उनका बैग उड़ा लिया। बैग में मोबाइल, घर की चाबी, चेकबुक और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गोविंदपुरम निवासी मनोज कुमार शर्मा मेरठ रोड स्थित उत्तम इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड में जनरल मैनेजर हैं। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह कंपनी के काम से कार से बिजनौर जा रहे थे। पीड़ित ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन चौराहे के पास उनकी कार में पंक्चर हो गया।

सड़क किनारे कार खड़ी कर वह पंक्चर टायर को देखने लगे। इसी दौरान बाइक पर हेलमेट लगाए दो बदमाशों ने कार का दरवाजा खोलकर उनका बैग उड़ा लिया। कार का दरवाजा बंद होने की आवाज पर उन्होंने शोर मचाया।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया मगर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उनके बैग में मोबाइल, घर की चाबी, चेक बुक, और जरूरी दस्तावेज थे। उन्हें शक है कि बदमाशों ने ही पहले उनकी कार पंक्चर की, उसके बाद बैग उड़ा लिया। उन्होंने थाना सिहानी गेट थाने पहुंचकर तहरीर दी है। एसएचओ डालचंद ने बताया कि तहरीर लेकर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें