फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से गैंगरेप, एक गिरफ्तार

Thu, 20 Apr 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
gangrape - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सिहानी गेट थाना क्षेत्र में की एक कालोनी में पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने घर में घुसकर एक महिला से गैंगरेप किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। बाद में महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सिहानी गेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी 30 वर्षीय महिला पति और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। उसका पति एक वर्कशॉप में मशीन ऑपरेटर है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे बच्चे सो रहे थे और पति नाइट ड्यूटी पर गया था।

आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आरिफ  और अनवार नाम के दो युवक उसके घर में घुस आए और उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद आरोपियों को भागता देख पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घर में छिपे आरिफ को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा आरोपी अनवार भागने में कामयाब हो गया।एसएचओ सिहानी गेट डालचंद का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी आरिफ  पीड़ित परिवार का जानकार है। वह पहले पीड़िता के पति के साथ ही काम करता था।
विज्ञापन


तभी से उसकी बुरी नजर पीड़िता पर थी। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी अनवार की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी दबोच लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें