फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लेड मारकर बुजुर्ग महिला से लूटा बैग

Mon, 08 Aug 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विवेकानंद नगर में बाइक सवार लुटेरे ने रिटायर्ड महिला कर्मचारी के हाथ में ब्लेड मारकर बैग लूट लिया। बैग में 20 हजार रुपये, मंगलसूत्र, कागजात और मोबाइल फोन था।पीड़ित महिला सुषमा (61) निवासी नेहरूनगर थर्ड हैं।
विज्ञापन


वह संयुक्त जिला अस्पताल से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम वह पति एडविन बेले (70) के साथ शॉपिंग कर रिक्शे पर घर लौट रही थीं। विवेकानंद नगर रोड पर नर्सरी के पास बाइक सवार बदमाश पीछे से आया और उनके हाथ में ब्लेड मारकर बैग लूट कर भाग गया।

ब्लेड लगने से उनका हाथ जख्मी हो गया। उन्होंने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वारदात के बाद से वह सहमी और डरी हुई हैं। उन्होंने फोटो खिंचवाने से भी मना कर दिया। उनका कहना है कि फोटो छपने के बाद कहीं उन्हें और परेशानी का सामना न करना पड़ जाए।
विज्ञापन


इस संबंध में कविनगर एसएचओ का कहना है कि झपटमार की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि हाल ही में एसएसपी ने झपटमारी रोकने के लिए में 50 स्नैचिंग प्वाइंट चिन्हित कर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी, मगर फिर भी वारदात हो गई। शहर में ब्लेड मारकर झपटमारी की यह पहली वारदात है।
विज्ञापन


पुलिस कयास लगा रही है कि बदमाशों ने झपटमारी का यह नया तरीका तो शुरू नहीं दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें