भिवानी के गांव कूंगड़ में चोरों ने खूब उत्पात मचाया। एक ही रात में गांव की दो दुकानों के ताले तोड़ हजारों का सामान चोरी कर लिया।
राजेश जांगड़ा ने बताया कि उसकी गांव में किरयाणा की दुकान है। शनिवार रात को ही उसके द्वारा सामान मंगाया गया था। सुबह छह बजे जब वह दुकान पर आया तो उसने दुकान का गल्ला दूर पड़ा मिला। उसकी दुकान से एक हजार नकदी और हजारों रुपये का सामान चोरी हो गया। वहीं दूसरी ओर कूंगड़ के मुख्य बस स्टैंड पर राजेन्द्र शर्मा के पतंजलि विक्रय केन्द्र पर भी चोरों ने हाथ साफ किया। राजेन्द्र ने बताया कि उसकी दुकान से चोर पांच हजार नकदी और करीब 40 हजार का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों दुकानदारों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गल्लाराम ने बताया कि पुलिस को सुबह गांव कूंगड़ में दुकानों में चोरी होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।