फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से टोकने पर युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 01 Aug 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शराब पीने से रोकने पर शिवानंद (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि उसका साथी संदीप जख्मी हो गया। लालकुआं के पास रविवार सरेशाम हुई वारदात से हड़कंप मच गया। कविनगर पुलिस ने नशे में धुत आरोपी गनमैन रामप्रताप और उसके साले समरपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उनसे वारदात में इस्तेमाल डबल बैरल बंदूक बरामद कर ली है। शिवानंद मिश्रा शाहजहांपुर के पुवाया का रहने वाला था, संदीप भी वहीं का है। शिवानंद संदीप के साथ लालकुआं स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता था और देना जी बैंक वाली गली में किराए पर रहता था। इनके पड़ोस में ही राम प्रताप निवासी चिरौली, शाहजहांपुर रहता है। राम प्रताप एक निजी कंपनी में गनमैन है।

उसका साला समरपाल निवासी मोमदाबाद, फर्रुखाबाद उससे मिलने के लिए आया हुआ था। समरपाल राधाकुंज कालोनी लालकुआं में परिवार केसाथ रहता है।
संदीप ने बताया कि घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की है। राम प्रताप और समरपाल मकान की छत पर शराब पीते हुए गाली-गलौज कर रहे थे।

उसने और शिवानंद ने उन्हें गाली-गलौज करने और शराब पीने से मना किया। साथ ही अपने कमरे के बाहर खड़ी समरपाल की बाइक को हटाने के लिए कहा। इस दौरान उनकी कहासुनी हो गई। गुस्साए राम प्रताप ने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीने में गोली लगने से शिवानंद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके हाथ में छर्रे लगे हैं, उसे संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 कविनगर एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बंदूक के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों का कहना है कि उनके फायर करने से पहले शिवानंद और संदीप ने उनसे मारपीट की थी और उन पर फायर भी किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें