फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितना मर्जी डांटो, यू ही चलेंगे ऑटो

Sat, 15 Apr 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजियाबाद
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर दौड़ रहे बेलगाम ऑटो जाम का मुख्य कारण बन रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस के कार्रवाई के दावे भी हवाई साबित हो रहे हैं। ऑटो चालक प्रमुख चौराहों पर जहां तहां खड़े होकर सवारियां बैठाते हैं।
विज्ञापन


पास खड़े ट्रैफिक पुलिस कर्मी मूक दर्शक बने रहते हैं। इसके चलते पीक आवर्स में लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार को अमर उजाला टीम जाम का हाल जानने पहुंची तो ऑटो चालकों की मनमानी सभी चौराहों पर देखने को मिली।

सीन 1: दोपहर तीन बजे: ठाकुर द्वारा तिराहा
शुक्र वार दोपहर करीब तीन बजे टीम ठाकुर द्वारा फ्लाई ओवर के पास पहुंची। जहां दिल्ली से लालकुआं, पुराना बस अड्डे जाने वाले ऑटो पेट्रोल पंप के पास ही सड़क के बीच में खड़े होकर सवारियाें को उतारते और चढ़ाते दिखे।
विज्ञापन


यह स्थिति तब थी जब ट्रैफिक पुलिस कर्मी वहां खड़ा ड्यूटी दे रहा था। ऑटो के बीच में खड़े होने से यातायात प्रभावित हो रहा था। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि यह आलम पीक आवर्स में रोजाना रहता है।

सीन 2: दोपहर साढ़े तीन बजे पुराना बस अड्डा चौराहा
टीम इसके बाद दोपहर करीब 3.30 बजे पुराने बस अड्डे पर पहुंची। यहां पर भी ऑटो वालों की मनमानी दिखाई दी। पुराने बस अड्डे से डासना, मसूरी जाने वाले ऑटो बीच सड़क पर ऑटो लेकर खड़े थे। यहां से ट्रैफिक पुलिस की क्रेन गुजरी तो चौराहा एकदम खाली हो गया। कुछ देर बाद पहले जैसे जाम के हालात हो गए। दुकानदारों ने बताया कि सुबह और शाम के समय यह स्थिति और खराब हो जाती है।


ऑटो चालकों की मनमानी से इन स्थानों पर लगता है जाम
पुराना बस अड्डा, हापुड़ मोड, मेरठ मोड़, राजनगर एक्सटेंशन, पांच नंबर भट्टा, सिहानी चुंगी, मालीवाड़ा चौक, तुराबनगर, चौधरी मोड़, घंटाघर, लाल कुआं, राकेश मार्ग, मॉडल टाउन, नया बस अड्डा, मोहन नगर, अर्थला, मेवाड़ कॉलेज कट, सब्जी मंडी, वैशाली, कौशांबी, विजयनगर, एबीईएस कट आदि।

पीली लाइन बनाने की योजना हुई ठप्प
ट्रैफिक पुलिस की ओर से मोहन नगर चौराहे के पास पीली लाइन बनाई गई थी। इन लाइनों के अंदर ही ऑटो चालकों को खड़े होकर सवारियों को उतारना और चढ़ाना था। लेकिन ऑटो चालकों ने इस नियम को भी ताक पर रख दिया और अपनी मर्जी के मुताबिक ही सवारियों को उतारते और बैठाते हैं। यह योजना पूरे शहर में लागू होनी थी, लेकिन मोहन नगर चौराहे के बाद किसी भी चौराहे पर यह योजना लागू नहीं की गई है।

अधिकारी बोले
एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि पीली रेखा की योजना को जल्द ही सभी चौराहों पर लागू किया जाएगा। सड़क किनारे सवारी उतारने-चढ़ाने वाले ऑटो चालकों को पहली बार चालान किया जाता है। दूसरी बार में ऑटो सीज किया जाता है। किसी चौराहे पर अगर ट्रैफिक पुलिसकर्मी लापरवाही कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही सभी चौराहों पर अभियान चलाकार ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


रोजाना करीब एक लाख वाहन जूझते हैं जाम से
ऑटो चालकों की मनमानी के चलते चौराहों पर लगने वाले जाम के चलते रोजना करीब एक लाख वाहनचालक जूझते हैं। इन एक लाख वाहनों में करीब पांच से छह लाख लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। आलम यह है कि गाजियाबाद का एक भी मुख्य चौराहा ऐसा नहीं है जो जाम से न जूझता हो। सुबह और शाम को सड़क के बीच खड़े ऑटो में ट्रक भी फंस जाते हैं जिससे जाम और भयंकर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें