फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लगी आग, बची कंपनी मैनेजर

Tue, 10 May 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
पुलिस ने रुकवाया ट्रैफिक, लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हापुड़ रोड पर सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक कार में आग लग गई। गनीमत रही कार सवार कंपनी कर्मचारी बच गईं। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। इस दौरान पुलिस ने आधा घंटे तक ट्रैफिक रुकवाया, जिससे जाम लग गया।
विज्ञापन


गोविंदपुरम स्थित अजय विहार कालोनी में रहने वाली पूजा दिल्ली स्थित एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर हैं। हादसे के दौरान वह ऑफिस से घर लौट रही थीं। पूजा ने बताया कि आईएमटी कॉलेज के पास उन्हें स्मैल आई तो वह कार से उतर गईं।

चंद सेकेंड्स बाद कार में आग लग गई, वह धू-धू कर जलने लगी। उन्होंने कंट्रोल रूम में कॉल कर सूचना दी। कविनगर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। पुलिस ने पुराना बस अड्डा से हापुड़ चुंगी की ओर जाने वाले वाहनों को रुकवा दिया, ताकि कोई और कार आग की चपेट में न आ जाए।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड ने एक वाटर टेंडर की मदद से आग बुझाई। हालांकि तब तक कार पूरी जल चुकी थी। इसके बाद यातायात चालू कराया गया। कार में आग लगने का कारण वायरिंग में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बता दें कि गर्मी में कार में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं, दो मई को लोहियानगर और शास्त्रीनगर में दो कारें जलकर राख हो गई थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें