फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफर होकर 10 दिन पहले झज्जर आए पुलिस कर्मी की सड़क हादसे में मौत

Tue, 10 May 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
10 दिन पहले ही फरीदाबाद से झज्जर ट्रांसफर होकर आए एक कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोस्त के घर से बाइक पर लौट रहे हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल राजेश कुमार (30) को मकड़ौली रोड पर एक कार ने कुचल दिया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव खिड़वाली निवासी राजेश कु मार झज्जर में पुलिस विभाग में वायरलेस ऑपरेटर के पद पर तैनात है। वह 10 दिन पहले फरीदाबाद से ट्रांसफर होकर झज्जर आया था। शनिवार को वह लाढ़ौत में अपने दोस्त के घर गया था। रात करीब 10 बजे वह बाइक से अपने घर की तरफ आ रहे थे। जब वह मकड़ौली रोड पर गुरुकुल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजेश कुमार सड़क पर जा गिरा और कार चालक उसके ऊपर से कार निकालते हुए फरार हो गया। राजेश की मौके पर मौत हो गई। कुछ ही देर में आसपास के लोग मौके पर इकटठा हो गए और राजेश को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेश के दो बेटे हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें