फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहक्लेश के चलते कैब चालक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड

Sat, 31 Dec 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
suicide - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
खोड़ा के नवनीत विहार में कैब चालक ने शुक्रवार रात कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में ही सो रहा 12 साल का बेटा जब जागा तो उसने पिता का शव पंखे से लटका देखा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।खोड़ा के नवनीत विहार में संतोष कुमार साहू (45) पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे।

एसएचओ खोड़ा ने बताया कि शुक्रवार शाम को संतोष की किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद पत्नी पहली मंजिल पर बने कमरे में सोने चली गईं। जबकि छोटे बेटे राज्यवर्धन (12) के साथ संतोष नीचे के कमरे में सो गए।
विज्ञापन


सुबह कमरे से बाहर नहीं आने पर पत्नी ने दरवाजा खटखटाया तो राज्यवर्धन जागा और चिल्लाने लगा। उसने दरवाजा खोला तो अंदर संतोष का शव चुन्नी से बंधा पंखे से लटक रहा था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। पूछताछ में सामने आया है कि संतोष का पत्नी के साथ शुक्रवार रात झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन


ऐसे में शुरुआती जांच में सुसाइड का कारण गृहक्लेश लग रहा है। जांच के बाद कारण पूरी तरह स्पष्ट हो सकेंगे। उधर, संतोष की मौत के बाद पत्नी, राज्यवर्धन, बड़े बेटे युवराज और बेटी नंदिनी का रो-रोकर बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें