फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीने में दस बार सराहां में बैठेंगे एसडीएम राजगढ़

Sat, 31 Dec 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। सराहां कस्बा और इससे सटी लगभग 30 पंचायतों के लगभग 34 हजार लोगों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। नए साल पर एसडीएम का तोहफा मिलने से लोगों की खुशी दो गुना हो गई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की घोषणा के बाद अब सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए सराहां को दस दिन के लिए उपमंडल मुख्यालय बनाने का ऐलान किया है। राजगढ़ के एसडीएम अब हर महीने दस दिन सराहां में बैठेंगे।

नवंबर महीने में वामन द्वादशी मेले के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सराहां में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने सराहां में एसडीएम कार्यालय खोलने की मांग की थी जिस पर सीएम ने ऐलान किया था कि पहले एसडीएम दस दिन के लिए सराहां में बैठेंगे। कार्य अधिक हुआ तो सराहां को अलग से एसडीएम दिया जाएगा।
विज्ञापन

 शुक्रवार को मुख्य सचिव वीसी फारका ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। गौरतलब है कि वर्षों से लोग सराहां में एसडीएम कार्यालय खोलने की मांग कर रहे थे। सराहां में एसडीएम बैठने से लोगों को 100 से 120 किलोमीटर का सफर तय कर अपने कार्य करवाने के लिए राजगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। अब यह कार्य सराहां में ही हो सकेंगे। राजस्व, गाड़ियों के लाइसेंस, पासिंग एवं अन्य कार्य करवाने के लिए लोगों को अतिरिक्त खर्च नहीं उठाना पड़ेगा।
बॉक्स के लिए--

कांग्रेसियों ने जताया आभार
राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर ने कहा कि पच्छाद क्षेत्र से वीरभद्र सिंह को सदैव लगाव रहा है। उनके पास जब भी वह पच्छाद क्षेत्र के विकास को लेकर गए, वह मांग पूरी हो गई। मेरा एक ही लक्ष्य है की पच्छाद क्षेत्र को मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाना है। पच्छाद किसान सभा के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा, सूरत राम रवाल, विजय कांत शर्मा, जगदीश दत्त, मोहनी ठाकुर, देशराज ठाकुर, जगमोहन ठाकुर, संजय पाल, सुधीर ठाकुर व रमन पुंडीर ने इसके लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और जीआर मुसाफिर का आभार जताया है। उन्होंने कहा की पच्छाद क्षेत्र में जो भी विकास हुआ है, वह वीरभद्र सिंह व राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर की ही देन है।
विज्ञापन

--
इन पंचायतों को होगा फायदा
सराहां में दस दिन एसडीएम बैठने से पच्छाद की तीस पंचायतों सराहां, बाग पशोग, नैना टिक्कर, साधना घाट, डिलमन, कोटला पझोला, नारग, दाडो देवरिया, वासनी, चमेंजी, जयहर, लाल टिक्कर, द्रावली, डिंगर किंनर, मानगढ़, लाना भलटा, लाना बांका, साड़िया, धार टिक्करी, बागथन, बजगा, बनाहं धीनी, जामन की सेर, काटली, सुरला जनोट, बनी बखोली, टिक्करी कुठाड, कथाड़, सिरमौरी मंदिर व नेरी नावन को फायदा होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें