फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स चुराकर भागतीं तीन महिलाएं साथी समेत पकड़ीं

Mon, 04 Jul 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
लाजपत नगर के शनि बाजार की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साहिबाबाद। लाजपत नगर में लगने वाले शनि बाजार में युवती का पर्स चोरी कर भाग रही तीन महिलाएं और उनके साथी को पुलिस ने लोगों की मदद से दबोच लिया। चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसएचओ राशिद अली ने बताया कि शनिवार रात को लाजपत नगर शनि बाजार में अचानक एक युवती के बैग से पर्स निकाल लिया गया। युवती ने शोर मचाया, तभी तीन महिलाएं भीड़ से निकलकर जाने लगीं।

पास ही खड़ी पुलिस की दो महिला कांस्टेबल ने तीनों को रोक कर तलाशी ली। युवती का पर्स महिलाओं के पास मिल गया तभी पास ही खड़ा एक युवक भी कार में बैठकर निकलने लगा। पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया।
विज्ञापन


कार की तलाशी में कपड़े के बंडल और साड़ियां निकलीं। एसएचओ ने बताया कि पकड़ी गईं महिला चोर सुधा, बीरो, रेखा और रोहित सीमापुरी दिल्ली के रहने वाले हैं। चारों को जेल भेज दिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई महिलाओं की चोरी
एसएचओ ने बताया कि महिलाओं की चोरी की करतूत लाजपत नगर की एक गारमेंट शॉप के सीसीटीवी में कैद हो गई। बीते शुक्रवार को महिलाएं एक शोरूम में घुसीं और वहां से साड़ियां चोरी कीं। सीसीटीवी फुटेज से महिलाओं के चेहरे का मिलान किया जा चुका है।

चोरी कर कार में भरते थे सामान
एसएचओ ने बताया कि महिलाएं सामान चोरी करती थीं और साड़ी में छिपाकर उसे कार में ले जाकर रख देती थीं। कार पूरी भरने के बाद सभी उसमें बैठकर रफूचक्कर हो जाते थे। बाद में दिल्ली में उस सामान को बेच देते थे। वह लापजत नगर ही नहीं, बल्कि शालीमार गार्डन, श्याम पार्क आदि सभी जगह लगने वाले बाजारों में चोरी करते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें