फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी मनचलों ने बीटेक छात्राओं से की छेड़छाड़

Mon, 16 Jan 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
छेड़छाड़ और धमकी - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
मेरठ रोड पर एक रेस्टोरेंट में खाना खा रही बीटेक छात्राओं के साथ शराबी मनचलों ने छेड़छाड़ की। उनकेसाथी स्टूडेंट्स ने विरोध किया तो मनचलों ने उनकेसाथ मारपीट की। सूचना पर यूपी-100 मौके पर पहुंची, मगर तब आरोपी भाग चुके थे। उनकी तलाश करने के बजाय यूपी-100 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने छात्रों को ही डांट लगा दी।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स ने बताया कि उनका एक एनजीओ है, जिसमें 16 छात्र-छात्राएं हैं। रविवार को वे मेरठ रोड स्थित भट्टा नंबर पांच के पास गए थे, जहां उन्होंने गरीबों को कपड़े बांटे। वहां से लौटते हुए शाम को एक रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे। इस दौरान तीन-चार युवक वहां आए, जो शराब पिए हुए थे।

वे गाली-गलौज कर रहे थे, जिसका छात्राओं ने विरोध किया। इससे नाराज आरोपी युवकों ने उन पर आपत्तिजनक कमेंट्स और अभद्र व्यवहार किया। साथी छात्रों ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उनकेसाथ मारपीट कर दी। छात्रों ने फोन से यूपी 100 को कॉल की।
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान आरोपी युवक उन्हें धमकी देते हुए पुलिस के आने से पहले रफूचक्कर हो गए। स्टूडेंट्स का आरोप है कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उनकी मदद करने के बजाय उन्हें ही डांटा कि वे पढ़ाई करने आए हैं, पढ़ाई करें, हीरो न बनें।

इस बाबत कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी का कहना है कि डीन-स्टूडेंट्स वेलफेयर की ओर से एसएसपी और एसएचओ को लिखित शिकायत की गई है। स्टूडेंट्स के साथ पहले भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें