कन्नौज नाबालिग लड़की का बलात्कार
- फोटो : SELF
शास्त्री नगर निवासी सीएस की छात्रा से बुधवार को उसके ही दोस्त ने अपने फ्लैट पर ले जाकर रेप करने की कोशिश की। छात्रा ने शोर मचाया और जैसे-तैसे बचकर परिजनों के पास पहुंची। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित छात्रा शास्त्री नगर में परिवार के साथ रहती है। वह दिल्ली के एक इंस्टीट्यूट में कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) की पढ़ाई कर रही है। बुधवार को वह कालोनी के ही मंदिर में पूजा करने गई थी। मंदिर से जब वह वापस घर लौट रही थी तो रास्ते में उसका दोस्त उसे मिल गया।
आरोप है कि घर छोड़ने के बहाने दोस्त उसे स्कूटी पर बैठाकर अपने फ्लैट पर ले गया और उससे रेप करने की कोशिश की। छात्रा ने विरोध करते हुए जब शोर मचाया तो युवक ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद छात्रा घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने आरोपी छात्र की शिकायत थाना कविनगर में की।
सीओ द्वितीय मनीष मिश्र ने बताया कि आरोपी युवक कुणाल को राजनगर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वह शास्त्री नगर में ही रहता है और पॉलीटेक्निक का छात्र है।