फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग संचालक की गोली मारकर हत्या-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्किंग संचालक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

कोतवाली इलाके की अशोक विहार कालोनी में शुक्रवार रात बदमाशों ने एक ऑटो पार्किंग संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह उनका शव पार्किंग स्थित एक कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। परिजनों ने किसी से रंजिश से इंकार किया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अशोक विहार कालोनी निवासी नाजिम (22) पुत्र अख्तर परिवार के साथ रहते थे। वह कालोनी स्थित अपने एक प्लॉट पर निजी ऑटो पार्किंग चलाते थे। शनिवार सुबह एक चालक अपनी ऑटो लेने गया और पार्किंग का गेट खोलने के लिए नाजिम को आवाज लगाई लेकिन गेट नहीं खुला। काफी देर तक गेट नहीं खुलने पर वह कुछ अन्य लोगों केे साथ दीवार फांदकर पार्किंग के अंदर पहुंचा। अंदर बने एक कमरे में नाजिम का शव लहूलुहान हालत में चारपाई पर पड़ा था। इसके बाद उसने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। परिजनों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में ले लिया। हत्या की जानकारी मिलने पर सीओ दुर्गेश कुमार, एसपी ग्रामीण एके मौर्य भी पहुंच गए। एसपी ग्रामीण ने बताया कि नाजिम की बाईं आंख में गोली मारी गई थी। हालांकि परिजनों ने किसी से रंजिश होने से होने से इंकार किया है। उन्होंने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस प्रापर्टी विवाद, रंजिश और प्रेम संबंधों समेत सभी एंगलों पर मामले की जांच कर रही है। गोली के निशान के आसपास ब्लैकनिंग मिली है। ऐसे में पुलिस को शक है कि गोली सटाकर मारी गई है।
विज्ञापन


दो माह बाद होनी थी नाजिम की शादी
अख्तर कपड़ों की फेरी लगाते हैं। उनके तीन बेटे नाजिम, इरफान और जावेद हैं। इरफान और नाजिम की एक ही परिवार की दो बेटियों से दो माह बाद शादी होनी थी। हत्या की जानकारी मिलने के बाद से उनकी मां नाजिमा का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। उनके यहां से रोजाना ही कोई न कोई पार्किंग में रुकता था।
विज्ञापन


रंजिश के चलते मारी गई गोली
शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि नाजिम को चारपाई पर सोते समय ही गोली मारी गई है। हत्या करने वाला पार्किंग के कमरे में घुसा और आंख में पिस्टल सटाकर गोली मार दी। जांच में सामने आ रहा है कि हत्या को पूर्व नियोजित साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। मृतक के साथ लूट भी नहीं हुई है, ऐसे में मामला रंजिश से जुड़ा लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें