फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेल्टर होम से भागे तीन बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
शेल्टर होम से भागे तीन बच्चे
विज्ञापन


साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-तीन स्थित लाल बहादुर शास्त्री बाल कल्याण आश्रम से खेलने समय तीन बच्चे भाग गए। शेल्टर होम के पदाधिकारियों ने इंदिरापुरम थाने में बच्चों के भागने की शिकायत दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वसुंधरा सेक्टर-तीन में लाल बहादुर शास्त्री बाल कल्याण आश्रम है। आश्रम में अनाथ बच्चों को पालन पोषण किया जाता है। साथ ही उन्हें पढ़ाया भी जाता है। पुलिस के मुताबिक शेल्टर होम के कर्मचारी बुधवार सुबह वसुंधरा सेक्टर- तीन के पास एक पार्क में बच्चों को घुमाने ले गए थे। इस दौरान तीन बच्चे वहां से भाग निकले। शेल्टर होम के कर्मचारियों ने आसपास तीनों बच्चो की काफी तलाश की, लेकिन तीनों का कहीं कुछ पता नहीं लग सका। इसके बाद शेल्टर होम के प्रबंधक हरेंद्र ने तीनों बच्चों की गुमशुदगी इंदिरापुरम थाने में दी। फरार बच्चे शादाब (12), साहिल (11) और आदेश (14) हैं। एसएचओ इंदिरापुरम सुशील कुमार दुबे का कहना है कि तीनों बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें