फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात हजार नकद, दो किलोग्राम चांदी और 50 ग्राम सोने के गहने तथा कागजात थे 16-01-20

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। बृहस्पतिवार की रात फाजिलनगर बाजार के एक कटरा में स्थित सर्राफा की दुकान का शटर तोड़कर चोर तिजोरी ही उठा ले गए। सुबह समाचार पत्र वितरक अखबार लेकर पहुंचा तो शटर टूटा देखकर शोर मचाया। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जुट गई। सीओ और एसओ ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। डॉग स्क्वॉड और विधि विज्ञान प्रयोगशाला वाहन के साथ पुलिस टीम ने पहुंचकर गहन जांच की। दुकान से चोरी हुई तिजोरी पुलिस ने शुक्रवार को हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली के पास जोलहिनिया गांव से बरामद की।
विज्ञापन

फाजिलनगर बाजार स्थित एक कटरा में बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्यारेपुर गांव निवासी अविनाश वर्मा की सर्राफा की दुकान है। नित्य की भांति बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे दुकान बंद कर वह फाजिलनगर स्थित अपने आवास चले गए थे। शुक्रवार को चोरी की जानकारी होने पर वह दुकान पहुंचे। उन्होंने बताया कि तिजोरी में सात हजार रुपये नकद, दो किलोग्राम चांदी और 50 ग्राम सोने के आभूषण के अलावा कई महत्वपूर्ण कागजात रखे थे, जिसे चोर तिजोरी समेत चुरा ले गए। उधर, इसकी जानकारी होने पर सीओ तमकुहीराज आरके तिवारी और एसओ निर्भय कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और जायजा लिया। डॉग स्क्वॉड व विधि विज्ञान प्रयोगशाला वाहन की टीम को मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों में शामिल लोगों ने करीब दो घंटे तक घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। व्यवसायी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में पटहेरवा थाने के एसओ निर्भय सिंह का कहना था कि पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। जल्द ही चोरों को आभूषणों के साथ गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फाजिलनगर चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह का कहना है कि चोरी हुई तिजोरी सुकरौली के निकट जोलहिनिया गांव में मिली है। उसमें से आभूूषण सहित अन्य सामान गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें