फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ और मुजफ्फरनगर के लिए भी-bulandshahr

विज्ञापन
विज्ञापन
150 बाइक चुराने वाले जीजा-साला गिरफ्तार
विज्ञापन

शास्त्री नगर से बाइक चुराकर भाग रहे जीजा-साले को करीब पांच किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक और दो चाकू बरामद किए हैं। खास बात यह है कि दोनों आरोपी 150 से ज्यादा बाइक चुरा चुके हैं।

एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि कंकरखेड़ा मेरठ निवासी वाहन चोर जीशान और शाहनवाज को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शास्त्री नगर क्षेत्र से शुक्रवार शाम एक युवक की बाइक चुराकर भाग रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान पीड़ित युवक भी दोनों के पीछे भागा और इस दौरान शास्त्री नगर पुलिस चौकी आने पर उसने बाइक चोरी की सूचना दी। पुलिस बाइक चोरों के पीछे भागी और करीब पांच किलोमीटर तक पीछा कर उन्हें डासना गेट टोल के पास धर दबोचा।

बाइक के कागजात मांगने पर युवकों ने बताया कि कागजात घर भूल आए हैं। सख्ती से पूछताछ में उन्होंने बाइक चोरी की बाइक होना कुबूल कर लिया। दोनों वाहन चोर रिश्ते में जीजा-साला हैं।

वे रोज मेरठ से आते थे और बाइक चोरी कर मेरठ भाग जाते थे। एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी मुजफ्फरनगर निवासी कबाड़ी शारिक को मात्र पांच हजार रुपये में चोरी की बाइक बेच देते थे। पूछताछ में आरोपियों ने 150 से ज्यादा बाइक चोरी करना कुबूल किया है।
विज्ञापन


बाइक चोरी से मिली कुछ रकम आरोपी घर भेजते थे और बाकी रकम से खुद मौज-मस्ती करते थे। पुलिस ने कबाड़ी की धरपकड़ के लिए भी दबिश दी है, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। बरामद बाइक में से एक मेरठ के दौराला और एक मसूरी से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें