फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दूधिया को मारी गोली गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने दूधिया को मारी गोली गंभीर
विज्ञापन


कोतवाली इलाके में निठौरा रोड पर रविवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने दूधिया को गोली मार दी। घायल को इलाज के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अशोक विहार कालोनी में दूधिया जब्बार (25) परिवार के साथ रहता है।

रविवार रात करीब पौने दस बजे वह दूध बांटकर निठौरा रोड से अशोक विहार कालोनी स्थित बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। एक बदमाश बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा। जबकि दूसरे बदमाश ने उस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली उसके सीने में लगी। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब्बार को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।

सीओ श्रीकांत प्रजापति का कहना है कि पीड़ित को होश आने पर उसके बयान लिए जाएंगे। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें