फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं ने उड़ाई आदर्श चुनाव संहिता की धज्जियां-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
नेताओं ने उड़ाई आदर्श चुनाव संहिता की धज्जियां
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में आदर्श चुनाव संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। पार्टी नेताओं ने मतदान करने के बाद बूथ के अंदर ही अंगुली पर लगे स्याही के निशान को दिखाते हुए फोटो खिंचवाई। फोटो के वायरल होने पर अधिकारी सकते में हैं।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में इस बार आचार संहिता की खूब धज्जियां उड़ाई गई। मतदान करने पहुंचे भाजपा व कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने खुद को मीडिया की नजरों में लाइम लाइट में लाने के लिए बूथ के अंदर ही फोटों खिंचवा ली। भाजपा के महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा और किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने अपने-अपने मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद बाकायदा अंगुली पर स्याही लगवाई और कमरे के अंदर खड़े होकर ही फोटो खिंचवाई। अजय शर्मा ने तो ईवीएम के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाई। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने भी यही काम किया। उन्होंने भी बूथ के अंदर ही कैमरामैन के सामने फोटो खिंचवाई। उधर, वोटर को दी जाने वाली पर्ची पर भी आदेशों की अवहेलना की गई थी। वार्ड 69 के भाजपा प्रत्याशी सोनिया लूथरा ने मतदाता पर्ची के साथ ही पार्टी सिंबल को भी लगा दिया और इसके बाद यह पर्ची क्षेत्र में वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें