फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को गिराकर लूटी चेन-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को स्कूटी से गिराकर लूटी चेन
विज्ञापन

कविनगर थानाक्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हापुड़ चुंगी पर महिला से दिनदहाड़े लूट के बाद बदमाशों ने राजनगर में नया गाजियाबाद स्टेशन के पास स्कूटी पर जा रही बुजुर्ग महिला को गिराकर चेन लूट ली। महिला को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
संजय नगर सेक्टर-23 निवासी रामचंद्र पाल साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की एक सरकारी कंपनी से रिटायर्ड हैं। वह बृहस्पतिवार शाम को पत्नी कुसुम को स्कूटी पर लेकर तुराब नगर मार्केट जा रहे थे। स्कूटी राजनगर में नया गाजियाबाद स्टेशन के पास पहुंची कि सामने से रांग साइड बाइक सवार दो युवक आए और चलती स्कूटी पर झपट्टा मारकर कुसुम की चेन लूटने का प्रयास किया। कुसुम ने विरोध किया तो बदमाशों ने धक्का देकर उन्हें गिरा दिया और चेन लूटकर भाग गए। कुसुम सड़क पर गिरकर चोटिल हो गईं। उनके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। लोगों की मदद से रामचंद्र ने उन्हें शिवम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके बाएं हाथ में फ्रेक्चर हुआ है। एसएचओ नीरज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट लगाए थे दोनों बदमाश
महिला ने बताया कि काली बाइक पर सवार दोनों बदमाशों ने हेलमेट लगाया था। पुलिस को शक है कि हापुड़ चुंगी और राजनगर की घटनाओं में एक ही गिरोह का हाथ है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें