फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 दिन में 35 चोरियां

Wed, 06 Jul 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस के गश्त करने के दावे हवाई साबित हुए हैं, चोरों ने जनता की नींद उड़ाई हुई है। आलम यह है कि पिछले 30 दिन में चोरों ने 35 चोरियां कर करोड़ों रुपये की ज्वैलरी-कैश पर हाथ साफ कर दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, जून माह में छुट्टियों के चलते मकान बंद कर लोग घूमने के लिए बाहर गए। दूसरी तरफ, पुलिसवाले रात्रि और दोपहर में गश्त के नाम पर खानापूर्ति करते हैं, लिहाजा यह चोरों के लिए मुफीद साबित हुआ और उन्होंने ताबड़तोड़ चोरियां कर डालीं।

शहर का कोई इलाका नहीं छोड़ा, जहां चोरी की वारदात नहीं हुई। सोसायटीज में सीसीटीवी कैमरों और गार्डों की लंबी चौड़ी फौज के बावजूद चोरियां नहीं रुकीं। कई चोर तो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। दूसरी तरफ, कई वारदात पुलिस चौकी के नजदीक अंजाम दी गई, बावजूद इसके पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


कई पीड़ित परिवारों को तो रिपोर्ट दर्ज कराने केलिए थानों के चक्कर काटने पड़े हैं। पुलिस इनमें से एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है। इस संबंध में एसपी सिटी सलमान ताज का कहना है कि जल्द ही वारदातों का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस टीमें चोरों की तलाश में जुटी हैं। एक गिरोह ट्रेस किया है, जो कारों में घूमकर कालोनियों की रेकी कर वारदात करता है। गैंग में चार-पांच चोर हैं।
विज्ञापन


पिछले एक माह में हुई चोरी की बड़ी वारदातें
05 जून- खोड़ा के वंदना विहार में साहिब सिंह के घर लाखों की चोरी
06 जून- लोहियानगर में ज्वैलर की कोठी में लाखों की चोरी
07 जून- शास्त्रीनगर में उद्यमी के घर से 20 लाख की ज्वैलरी चोरी
13 जून- राजनगर एक्सटेंशन में सातवें फ्लोर पर फ्लैट में लाखों की चोरी
14 जून- कविनगर एच-ब्लॉक में बैंक मैनेजर के घर लाखों की चोरी
15 जून- लोहियानगर में चार्टेंड अकाउंटेंट के घर लाखों की चोरी
19 जून- पंचशील प्राइम रोज पर में मैनेजर के घर 11वें फ्लोर पर चोर
30 जून- घूकना में रिटायर्ड सूबेदार के घर 10 लाख की चोरी
01 जुलाई- शिप्रा सनसिटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के फ्लैट में चोरी
02 जुलाई- भोपुरा में दिल्ली जल बोर्ड कर्मचारी के घर लाखों की चोरी
03 जुलाई- डासना गेट पुलिस चौकी के पास जनरल स्टोर में चोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें