फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 जी और कोल ब्लॉक आवंटन से भी बड़ा घोटाला नोटबंदी

Wed, 21 Dec 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
विज्ञापन
राम गोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
           
विज्ञापन

नोटबंदी काले धन के खिलाफ हथियार नहीं बल्कि 2जी और कोल ब्लॉक आवंटन से भी बड़ा घोटाला है। क्रेडिट-डेबिट कार्ड के प्रयोग के जरिए निजी कंपनियों को करोड़ों की कमीशन का फायदा देने के लिए केंद्र सरकार ने इसे लागू किया है। नोटबंदी के बाद से देश का हर नागरिक परेशान है।

ये बातें सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने इंदिरापुरम में कहीं। सपा राष्ट्रीय महासचिव बुधवार सुबह इंदिरापुरम के मल्टीपरपज स्पोर्ट्स ग्राउंड में विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करने आए थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरा देश नोटबंदी पर रो रहा है और प्रधानमंत्री अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।
विज्ञापन


कैशलेस ट्रांजेक्शन के दौरान कार्ड के हर ट्रांजेक्शन पर लिया गया सर्विस चार्ज सीधे निजी कंपनियों की जेब में जाएगा। उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए ही नोटबंदी की गई है। यह एक बड़ा घोटाला है, जिसका जवाब जनता चुनाव में देगी।
विज्ञापन


पूंजीपति लगातार फैक्ट्रियां बंद कर मजदूरों को निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा ने पांच साल में बड़ी संख्या में विकास कार्य कराए हैं, मगर नोटबंदी के बाद मजदूर नहीं मिलने से विकास कार्यों तक को रोकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें