विक्रमजोत में हाईवे पर बने बैध-कट को पार करते समय ट्रक और बलोरो से हुई टक्कर।
गोरखपुर से इलाज कराने लखनऊ जा रहे एक परिवार की गाड़ी बुधवार सुबह छावनी थानाक्षेत्र के विक्रमजोत बजरंग ढाबे के पास बने अवैध कट क्रास रहे ट्रक में जा टकराई। जिससे गाड़ी में सवार परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया। घने कोहरे की वजह से हुई इस दुर्घटना के अन्य कई अन्य वाहन आपस में टकराए मगर कोई हताहत नहीं हुआ।
गोरखपुर के गुलरिहा थानाक्षेत्र के तरकुलहा निवासी हबीब बुधवार को अपने पिता शादिक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से किडनी का आपरेशन कराने लखनऊ ले जा रहे थे। उनके साथ परिवार व रिश्तेदारी के कई लोग थे। किराए की बोलेरो में सवार होकर वह सभी हाइवे से होकर लखनऊ की ओर जा रहे थे। जैसे ही छावनी से आगे विक्रमजोत बजरंग ढाबे के पास पहुंचे कि एक ट्रक गलत ढंग से कट क्रास करके सामने आ गया। विजिबिलिटी कम होने से बोलेरो उसमें जा टकराई। इस दुर्घटना में चालक प्रमोद यादव (35) निवासी कैंपियरगंज, 21 वर्षीय आदिल सुहेल निवासी तरकुलहा के अलावा हबीब उनके पिता शादिक जफर व मां शबाना खातून निवासी तरकुलहा थाना गुलरिहा गोरखपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से डॉक्टरों ने दो की गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।