फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में चली गई जान-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, मौत
विज्ञापन

चलती ट्रेन में चढ़ना एक यात्री के लिए मौत की वजह बन गया। रेवाड़ी-मेरठ शटल में चढ़ते वक्त पैर फिसलने से यात्री गिरकर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंस गया और काफी दूर तक घिसटता चला गया।

हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। जीआरपी ने उसे एमएमजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


हादसा बुधवार शाम करीब सवा सात बजे हुआ। प्लेटफार्म नंबर दो से रेवाड़ी-मेरठ शटल रवाना हुई तो कंधे पर बैग लिए करीब 45 वर्षीय यात्री दौड़ता हुआ, उसमें सवार होने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान ट्रेन की स्पीड बढ़ गई और उसका संतुलन बिगड़ गया।

पैर फिसलने से वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया और ट्रेन के साथ घिसटता हुआ चला गया। इस दौरान उसका एक पैर कूल्हे के पास से और दूसरा घुटने के पास से अलग हो गया।

सूचना पर पहुंचे जीआरपी स्टाफ ने उसे तत्काल एमएमजी अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। जीआरपी प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


उसके पास से मिले मोबाइल का लॉक खोलकर परिजनों का नंबर तलाश करने और शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। उसके पास से बैग मिलने की वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि वह नौकरी पेशा हो सकता है और मेरठ या गाजियाबाद का रहने वाला हो सकता है। मेरठ जीआरपी को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें