फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटों से मिलने दंप ती गया विदेश, चोरों ने खंगाल डाला घर-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपती अमेरिका में, चोर घर में, माल साफ
विज्ञापन

गाजियाबाद। एक दंपती का बेटों से मिलने कनाडा और अमेरिका जाना काफी महंगा पड़ गया। दंपती कनाडा और अमेरिका में घूम रहे थे और इस बीच चोर घर का माल साफ कर गए। 40 दिन बाद जब वह लौटे तो तब पता चला। लाखों रुपये की ज्वेलरी, नकदी और अन्य कीमती सामान गायब मिला। सिहानी गेट थाने में वारदात की तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
पटेल नगर सेकेंड में रहने वाले हरीश कुमार शर्मा मोहन मीकिंस कंपनी में कामर्शियल ऑफिसर हैं। उनका एक बेटा कनाडा और दूसरा अमेरिका में रहते हैं। बीते महीने हरीश शर्मा और उनकी पत्नी कृष्णा शर्मा बेटों से मिलने कनाडा और अमेरिका गए थे। करीब 40 दिन के टूर के बाद रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे वह पटेल नगर घर पहुंचे। कृष्णा शर्मा ने बताया कि घर के ताले टूटे हुए थे और सामान अस्तव्यस्त था। अलमारी से लाखों की ज्वेलरी और नकदी भी गायब मिली। उन्होंने बताया कि चोर रजाइयां, कंबल और कीमती साड़ियां भी ले गए। उन्होंने तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने सिहानी गेट थाने में उनकी तहरीर पहुंचाई। पीड़ित परिवार का कहना है कि वह चोरी हुए सामान का आकलन कर पुलिस को लिस्ट देंगे। एसओ सिहानी गेट विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाली घर, चोरी का डर
खाली मकान में चोरी के अंदेशे को देखते हुए पिछले दिनों पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए कहा था कि घूमने जाने वाले पुलिस को बताकर जाएं। ताकि उनके बाद पुलिस गश्त करने के दौरान इस बात का ख्याल रख सके। एहतियातन सुरक्षा का ध्यान रखा जाए। हाल यह है कि घर को खाली छोड़ना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें