गाजियाबाद के मसूरी थाना के जेल चौकी क्षेत्र में दुहाई निवासी ठेकेदार अजय कुमार उर्फ छोटू (30) अपने चचेरे भाई को 70 लाख की लूट की सूचना देकर बेहोश हो गया। अजय को ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे परिजनों ने अजय को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।
परिजनों को अजय को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया। अजय के भाई नवीन ने बताया कि वह रेलवे की ठेकेदारी का काम करता हैं। वह गुरुग्राम से कुछ नकदी लेकर घर आ रहा था। उसने दोपहर करीब दो बजे इसकी सूचना दी थी। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
नवीन ने बताया कि अजय की कादयान नाम से गांव में फर्म है और वह गुरुग्राम की एक कंपनी से ठेके लेते हैं। नवीन ने बताया कि अजय गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे गुरुग्राम कंपनी में अपनी कार से गया था। रात को उसने फोन कर बताया कि वह शुक्रवार को लौटेगा।
शुक्रवार को अजय ने घर पर अपने भाई को फोन कर सूचना दी कि वह शाम तक घर पहुंच जाएंगा। चचेरे भाई विकास ने बताया कि उसके पास शाम करीब साढ़े पांच बजे अजय का फोन आया और कहा कि मेरे साथ जनहित कॉलेज के पास लूट हो गई है, मुझे आकर बचा लो।