फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: लेनदेन के विवाद में आठ माह के बच्चे का कत्ल, खंडहर के शौचालय में मिला मासूम का शव

Thu, 12 May 2022 09:13 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

पुलिस ने मामले में संदिग्ध मुस्तकीम से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका रुपयों के लेनदेन को लेकर अलकाश का विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद उसने सबक सिखाने की ठानी थी।
विज्ञापन
मासूम बच्चे की फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर स्थित गांव मऊखेड़ा में रुपयों के लेनदेन के विवाद में आठ माह के बच्चे की हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह गांव से सौ मीटर दूर स्थित एक शौचालय में बच्चे का शव पड़ा मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बिहार निवासी अलकाश मऊखेड़ा गांव में किराये पर रहता है। उसके आठ माह के बच्चे शमद का शव गुरुवार सुबह शौचालय में पड़ा मिला था।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि उसी मकान में किराये पर रहने वाले मुस्तकीम से पिछले सप्ताह रुपयों के लेनदेन को लेकर अलकाश का विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद उसने सबक सिखाने की ठानी थी। पुलिस ने मुस्तकीम को उठाकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया।

पुलिस पूछताछ में मुस्तकीम ने बताया कि बुधवार रात को शराब पीने के बाद वह सो गया था। तड़के करीब चार बजे उसकी आंख खुली तो अलकाश के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। अलकाश के आठ माह के बच्चे को उठाकर वह घर से बाहर ले गया। इस दौरान बच्चा रोया तो उसकी पिटाई भी की। पिटाई के दौरान ही बच्चा उसके हाथ से छूटकर नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्तकीम ने बताया कि वह अलकाश के साथ शादियों में खाना बनाने का काम करता है। पिछले सप्ताह एक शादी समारोह में रुपयों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने दावा किया कि बच्चे की मौत उसके सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने के कारण हुई है। बच्चे के गाल समेत कई जगह पर पिटाई के निशान भी दिखे हैं।

लोगों के साथ मौके पर गया था आरोपी

सुबह जब बच्चे का शव शौचालय में पड़ा होने की जानकारी मिली तो आरोपी मुस्तकीम भी अन्य लोगों के साथ मौके पर गया था। पुलिस के सामने भी आरोपी मौजूद था, लेकिन बाद में अचानक से फरार हो गया। पुलिस ने उसके बारे में जानकारी की तो लोगों ने बताया कि मुस्तकीम इतनी जल्दी काम पर नहीं जाता है। इस बात पर पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 

मुस्तकीम ने रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में अलकाश से बदला लेने के लिए पूरी वारदात को अंजाम दिया है।
- सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें