फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिजली चोरी करने के लिए नो डिस्प्ले मीटर कर रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। केबल में कट लगाकर मीटर बाईपास करके बिजली चाेरी करने के तरीके अब पुराने होते जा रहे हैं। बीते तीन माह के ऊर्जा निगम की रेड टीम के आंकड़े बता रहे हैं कि अब उपभोक्ता मीटर को नो डिस्पले करके बिजली चोरी कर रहे हैं। खास बात यह है कि इन मामलों में ऊर्जा निगम कानूनी रूप से बिजली चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं करा सकता। अब इन मीटरों की जांच के लिए अलग से तकनीकी टीम का गठन किया गया है, जो उपभोक्ता के स्वीकृत भार, उसके यहां लगे उपकरणों के हिसाब से बिजली खपत की रिपोर्ट तैयार करेगी। ताकि उनसे निगम को हुए नुकसान की भरपाई कराई जा सके।
विज्ञापन

रेड टीम ने मीटरों को नो डिस्प्ले करने के सबसे अधिक मामले लोनी, मोदीनगर, मुरादनगर इलाके और सबसे कम मामले जोन एक यानी गाजियाबाद शहर में मिले हैं। ऊर्जा निगम जोन एक के मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि बीते तीन माह में रेड टीम को मीटरों काे नो डिस्प्ले करने के 350 और केबल में कट लगाकर, मीटर को बाईपास करने समेत सामान्य तरीके से बिजली चोरी करने के करीब 200 मामले पकड़ में आए हैं। रेड टीम ने जब नो डिस्प्ले वाले उपभोक्ताओं के यहां रखे बिजली उपकरणों की जांच की तो पता चला कि उपकरण काफी संख्या में थे। जबकि, इनके यहां स्वीकृत लोड कम था। संभावना जताई जा रही है कि ये उपभोक्ता निगम को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे थे। रेड की टीम ने उन इलाकों में ज्यादा फोकस किया, जहां पर लाइन लॉस, बिजली की डिमांड बढ़ रही थी। ज्यादातर घरों में कई एसी लगे मिले हैं। इसलिए तकनीकी टीम को इन मीटरों की गहनता से जांच करने के आदेश दिए गए हैं।
निगम के कर्मचारियों पर जताया जा रहा शक
निगम की रेड टीम को नो डिस्प्ले करने वाले उपभोक्ताओं से पूछताछ में पता चला कि इन लोगों के मीटर नो डिस्प्ले करने में निगम के ही कुछ कर्मचारियों ने उनको पूरी तरकीब बताई थी। नो डिस्प्ले करने के उपकरण को मीटर में लगाने के लिए इन कर्मचारियों ने ही उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया था। यह भी जानकारी दी थी कि नो डिस्प्ले जैसे मामले में कोई कार्रवाई भी नहीं होती है। इसलिए निगम अब इन कर्मचारियों को भी चिह्नित करने का काम कर रहा है। दावा है कि इन कर्मचारियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें