मोदीनगर। जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आजाद समाज पार्टी की ओर से चल रहे धर
मोदीनगर। जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आजाद समाज पार्टी का चल रहा धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया। धरना समाप्त करने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसीपी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
आसपा कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क के निकट धरने पर बैठे थे। धरने को समाजवादी पार्टी सहित कई सामाजिक संगठनों का भी समर्थन प्राप्त था। शुक्रवार को एसीपी भास्कर वर्मा धरनास्थल पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से वार्ता कर धरना समाप्त करने का अनुरोध किया। इसके बाद आसपा पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसीपी को सौंपा। एसीपी ने ज्ञापन संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। धरने में तरुण जाटव, बल्लू, राहुल, सम्राट, शानुज गौतम, दिलीप सागर, चमन, डालचंद, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।