महिला की शादी 18 दिसंबर 2022 को दिल्ली के मीठापुर एक्सप्रेसवे पर बदरपुर में रहने वाले युवक से हुई थी। उनके पिता ने शादी में करीब 17 लाख रुपए खर्च किए थे। उनका आरोप है कि ससुराल के लोग शादी के कुछ दिन बाद ही कम दहेज लाने पर ताना मारने लगे थे जबकि पति रोजाना शराब पीकर उन्हें बुरी तरह पीटता था।
कई बार उन्होंने पति की प्रताड़ना और मारपीट के बारे में ससुर को बताया। लेकिन सभी ने उनकी कोई मदद नहीं की। आरोपियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उन्हें ससुराल से निकाल दिया।
इस मामले में उन्होंने पति, सास, ससुर, ननद और ननदोई पर नामजद मुकदमा कराया है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।