फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: मैडम! पति मारपीट और देवर करता है छेड़छाड़ 

Fri, 22 Oct 2021 06:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

उनका बड़ा पुत्र व पुत्रवधू पूर्व में रामपुर में रहते थे। पुत्रवधू का ट्रांसफर होने के बाद वह कुछ दिन के लिए हमारे घर में आकर रहने लगे
विज्ञापन
वृद्धा प्रभा रोहतगी का घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने गुरुवार को महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए महिलाओं के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान कुल 13 महिलाओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनके निस्तारण के लिए उपाध्यक्ष ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन


भूड़ चौराहा स्थित लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने सबसे पहले महिलाओं की शिकायतें सुनीं। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और देवर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। बताया कि इसके विरोध करने पर ससुरालीजनों ने घर से निकाल दिया।

80 वर्षीय महिला ने छोटी बहू के खिलाफ की शिकायत
देहात कोतवाली निवासी महिला के बाद यमुनापुरम निवासी प्रभा रोहतगी(80) ने बताया कि वह बड़े बेटे राजन, उनकी पत्नी व बेटी के साथ यमुनापुरम कॉलोनी में रहती हैं। उनकी शिकायत है कि उनका छोटा बेटा नीरज और बहू वंदना रामपुर में रहते थे।
विज्ञापन


छोटी बहू वंदना का ट्रांसफर होने के बाद वह कुछ दिन के लिए हमारे घर में आकर रहने लगे। इस दौरान वह घर के अन्य सदस्यों से बदसलूकी करते थे। बाद में विरोध करने पर उन्होंने घर छोड़ दिया। हालांकि पीड़िता प्रभा की छोटी बहू जबरन अब भी बड़े बेटे के घर के एक हिस्से पर कब्जा जमाए हुए है।

पीड़िता प्रभा रोहतगी ने बताया कि उनका छोटा बेटा नीरज तो किराए के मकान में जाकर रहने लगा है कि छोटी बहू ने अवैध रूप से घर के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया। 

जब छोटी बहू से घर खाली कराने के लिए कहा तो धमकियां दे रही है। प्रभा रोहतगी की शिकायत सुन सुषमा सिंह ने तत्काल मामले में पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। इस मौके पर प्रोबेशन अधिकारी एनपी सिंह, महिला कल्याण अधिकारी रुचिका, रूबी सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें