फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: अस्पताल में परिजनों ने बच्चा बदलने का लगाया था आरोप, अब डीएनए जांच से होगा सच का खुलासा

Tue, 28 Dec 2021 11:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद नवजीवन अस्पताल को सील कर किलकारी अस्पताल के संचालक को नोटिस जारी किया था। परिजन जहां बच्चा बदलने का आरोप लगा रहे हैं तो चिकित्सक वही बच्चा होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में तीन दिन पूर्व नगर के कालाआम चौराहा स्थित किलकारी चाइल्ड केयर अस्पताल पर परिजनों ने बच्चा बदलने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। मामले में दोनों पक्षों के बयान होने के बाद पुलिस अब डीएनए जांच की तैयारी में है। पुलिस कोर्ट की अनुमति से नवजात और माता-पिता के सैंपल लेकर डीएनए जांच कराएगी। इसके बाद बच्चा बदलने के मामले का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन


नगर के कालाआम चौराहा स्थित किलकारी चाइल्ड केयर अस्पताल पर कैलावन निवासी कपिल शर्मा और हरिओम शर्मा ने अपने परिजनों संग बच्चा बदलने का आरोप लगा 23 दिसंबर को हंगामा किया था। सूचना पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी थी।

स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद नवजीवन अस्पताल को सील कर किलकारी अस्पताल के संचालक को नोटिस जारी किया था। परिजन जहां बच्चा बदलने का आरोप लगा रहे हैं तो चिकित्सक वही बच्चा होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


डॉ. योगेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में उच्च स्तरीय जांच कराने को तैयार है। कोई बच्चा बदला नहीं गया है। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। शिशु बदलने के मामले में अब डीएनए जांच से खुलासा हो सकेगा। डीएनए जांच के लिए कोर्ट से अनुमति ली जाएगी। इसके बाद गाजियाबाद सैंपल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें