जयंत चौधरी के मंच पर पहुंचने के दौरान छात्र नेता अर्जुन चौधरी के नेतृत्व में युवाओं ने मंच पर पुशअप लगाया, जिस पर जयंत ने कहा कि यह जोश बरकरार रहना चाहिए। इस दौरान मंच पर अणित दौला, केपी चौधरी, डॉ. मेजर हिमांशु, भूपेंद्र चौधरी, तेजपाल सिंह, राजेंद्र शर्मा, कुंवर पीके सिंह, सुनील चरौरा, अरुण चौधरी, राजीव चौधरी, कुंवरवीर सिंह, डॉ. मांगेराम सिंह, सुशील गुर्जर, पंकज सिंह, सुधीर चंद्र मौजूद रहे।
कृषि कानून की तरह अग्निपथ योजना वापस करनी पड़ेगी
उन्होंने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे कृषि कानून सरकार को वापस लेने पड़े थे, वैसे ही अब अग्निपथ योजना वापस न लेने तक पंचायतें जारी रहेंगी। उन्होंने किसानों और युवाओं से उनके हक की लड़ाई लड़ने का वादा किया।
लड़की वाले पूछेंगे तो कहना पड़ेगा रिटायर है
जयंत चौधरी ने कहा कि सेना में जाने वाला लड़का चार साल बाद घर आ जाएगा। शादी के लिए लड़की देखने जाओगे तो लड़के की नौकरी के बारे में पूछा जाएगा। तब कहना पड़ेगा कि रिटायर है। ऐसे में शादी नहीं होगी।
ग्रेच्युटी न देनी पड़े इसलिए चार साल की सेवा
जयंत चौधरी ने कहा कि अग्निवीरों की सेवा इसलिए चार साल की गई है ताकि ग्रेच्युटी न देनी पड़े। पांच साल की सेवा के बाद ग्रेच्युटी देनी पड़ती है।