महिला के भाई ने एकतरफा प्यार में युवती को गोली मारी थी। परिजनों के अनुसार महिला का मेरठ स्थित मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। जहां हालत अभी स्थिर बनी हुई है। सीओ स्याना ने बताया कि मामले में पीड़िता के जीजा की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली गई है। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया है। आरोपी और पीड़िता दोनों ही शादीशुदा हैं। पीड़िता का अपने पति व आरोपी का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है।